Latest

कोराव में बनेंगे दो नए विद्युत केंद्र ,सरकार की मंजूरी

जल्द ही शुरू होगा दोनों विद्युत केंद्रों का निर्माण कार्य –विधायक

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । क्षेत्र में बिजली की विकट समस्या को लेकर स्थानीय विधायक राजमणि कोल का प्रयास अब धीरे-धीरे रंग लाने लगा है। हाल में ही विधानसभा में विधायक के प्रयास से दो नए विद्युत केंद्र के निर्माण की स्वीकृति सरकारी तौर पर मिल गयी है ।इस बात को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और इस उपलब्धि के लिए भी विधायक की सराहना की जा रही है ।विधायक राजमणि कोल ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा विधानसभा में बदहाल बिजली व्यवस्था ,लो वोल्टेज की समस्या को लेकर दो नए विद्युत केंद्रों की स्थापना की मांग सरकार से की गई थी जिसकी 3 दिन पहले स्वीकृति मिल चुकी है जिसमें से एक विद्युत केंद्र रामपुर एवं दूसरा बड़ोखर में बनेगा। इन दोनों विद्युत केंद्रों के बन जाने से क्षेत्र में लोगों को लो वोल्टेज एवं बिजली की अनियमित कटौती की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी ।इस दौरान विधायक ने यह भी बताया कि जल्द ही दोनों पावर हाउस के लिए जमीन का अधिग्रहण का काम पूरा करते हुए उसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि जल्द ही लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सके ।इस दौरान विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि विधानसभा में जो भी मूलभूत समस्याएं हैं उनको हर हाल में दूर किया जाए और उसके लिए लगातार सरकार एवं जिम्मेदार विभागों के अफसरों से मिलकर काम किया जा रहा है और हर समस्या के बावत काम किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button