Latest

सब्जियों के दाम में छाई मंहगाई,गरीब तबका परेशान

मध्यमवर्गीय परिवारो की थाली से दूर हो रही सब्जी एवम दाल

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जब से देश में कोरोना महामारी का संकट शुरू हुआ है तब से लेकर अभी तक लगातार महंगाई भी चरम पर दिख रही है रोजगार बंद होने एवं उद्योग धंधों के चौपट होने की वजह से बढ़ी मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है ।सबसे बड़ी आफत इस समय सब्जियों के दाम आसमान छूने की वजह से बनी हुई है जिसके चलते मध्यमवर्गीय एवं गरीब तबके के लोग काफी परेशान दिख रहे हैं ।कोरोना की वजह से सब्जियों की आवक न होने के कारण भी इनका दाम आसमान छू रहा है। बात करें सब्जियों के राजा आलू की तो उसकी कीमत बीते 8 महीने से लगातार ₹20 से लेकर ₹25 किलो तक बनी हुई है इसके अलावा वर्तमान समय में टमाटर ₹60 किलो ,बैगन ₹50 किलो, करेला ₹40 किलो, भिंडी ₹40 किलो, परवल ₹60 किलो ,नेनुआ ₹50 किलो, बरबटा ₹60 किलो सहित सभी प्रमुख सब्जियों का दाम आसमान छू रहा है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दाल की कीमत भी प्रति किलोग्राम ₹100 से ज्यादा होने की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार भले ही महंगाई नियंत्रण की बात करती हो लेकिन इसकी जमीनी हकीकत सरकार के दावों के विपरीत है। सब्जी एवं दाल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं में महंगाई का ग्रहण लगने से गरीब एवं मध्यम वर्गीय तब का काफी परेशान दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button