Latest

दायरा शाह अजमल में दुर्गन्ध युक्त पानी की सप्लाई से लोग हो रहे बीमार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । खुसरुबाग़ जल संस्थान द्वारा शहर के पुराने इलाक़े दायरा शाह अजमल में एक हफ्ते से दुर्गन्ध युक्त पानी की सप्लाई होने से कई लोग पेट में ऐठन,उलटी और दस्त की गिरफ्त में हैं।शहर के ज़यादातर पुराने इलाक़ो में पानी की सप्लाई होती है।दायरा शाह अजमल,बख्शी बाज़ार,बैदन टोला आदि मोहल्लों में इन दिनो जो पानी आ रहा है वह देखने मे हल्का पीले रंग के साथ इतना बदबूदार होता है की एक घूंट भी हलक़ से नही उतरता।सफेद बोतल में पानी के पीले रंग के साथ छोटे छोटे काले रंग के टूकड़े भी दिखाई देते हैं।अस्करी ने बताया की तक़रीबन एक हफ्ते से दायरा शाह अजमल सहित आस पास के मुहल्ले में दुर्गन्ध युक्त पानी सप्लाई की शिकायत हो रही हैं लेकिन जल संस्थान कुम्भकर्णी नींद मे किसी बड़े हादसे के इन्तेज़ार में इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा।दुर्गन्ध वाला पानी पीने से कई लोग बीमार हैं।मैं भी इसका भुक्तभोगी हूँ ।बदबूदार पानी पीने से पेट में ऐठन दस्त और उलटी से कई लोग ग्रस्त हैं।

Related Articles

Back to top button