Latest

समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव तीन बार के सांसद और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह की पुण्यतिथि अनशन स्थल पर मनी

छात्र संघ बहाली के लिए चल रहे समाजवादी छात्रसभा के नेतृत्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में 50 दिन क्रमिक अनशन के उपरांत पूर्णकालिक अनशन का आज 13वा दिन था

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अनशन स्थल पर समाजवादी पार्टी के महासचिव तीन बार के सांसद और 1968 69 सत्र के इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय मोहन सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू जी ने कहा कि स्व, मोहन सिंह कई लोकसभा की कई समितियों के सदस्य रहे हैं। वरिष्ठ छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी अहमर लियास अदनान ने कहा कि स्वर्गीय मोहन सिंह जी डॉ राम मनोहर लोहिया के समाजवाद के पक्के अनुयाई थे और मधु लिमए राज नारायण और अन्य समाजवादियों के के विचारों को जमीन पर लाने का कार्य करते थे । इस मौके पर छात्र नेता राहुल पटेल,मोहम्मद मुबाशिर हारून, नवनीत यादव ,आनंद संसद, यशवन्त यादव, सरद शंकर, हरेंद्र यादव, सुशील कुशवाहा, मयंक प्रसाद, चंदन चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button