नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नगर निगम वार्ड 57 दरियाबाद प्रथम के उपचुनाव में नामांकन का कार्य पूरा हो चुका है। इस सीट पर कांग्रेस ने फरीद अहमद अब्बासी को मैदान में उतारा है। मंगलवार को पुलिस लाइन के पास बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियो ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जुलूस के साथ तहसील सदर पहुँच कर कांग्रेस प्रत्याशी फरीद अहमद अब्बासी का पर्चा दाखिल कराया। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही वहां मौजूद कांग्रेसियो ने अपने प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जिला प्रभारी वसीम अंसारी ने बताया कि जनता भाजपा सपा और बसपा के झूठे वादों से ऊब चुकी है। वसीम ने कहा कि उपचुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस आम विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी। वहीं शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि दरियाबाद प्रथम सीट के उपचुनाव में बीजेपी धन का प्रलोभन देकर जीत हासिल करना चाहती है। जिसे कभी पूरा होने नही दिया जायेगा। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन मुकुन्द तिवारी का कहना था कि दरियाबाद उपचुनाव में कांग्रेस शहर की जनसमस्याओं को मुद्दा बनाकर लोगो से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। नामांकन के बाद कांग्रेसियो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी।
इस दौरान वसीम अंसारी, नफीस अनवर, अरुण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, तस्लीम उद्दीन, परवेज अख्तर अंसारी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, राकेश श्रीवास्तव, अल्पना निषाद,प्रदीप नारायण, मंजू संत, राजकुमार शुक्ला, निशांत रस्तोगी, अरशद अली, परवेज़ सिद्दीकी, साहिबा खान, सुष्मिता यादव, नाज खान आदि लोग मौजूद रहे।



