Latest

रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में धूम धाम से मनाई जन्माष्टमी

समाचार प्रकाशनार्थ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे के निर्देशन में भगवान श्री कृष्ण जी की पावन जन्माष्टमी का समारोह विद्यालय परिवार में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से मनाया गया l
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भगवान श्री कृष्ण जी के अनुभवों का सार है ,श्री कृष्ण जी का अवतरित होना दुख में सुख का प्रारंभ है तथा उनकी बाल लीला भय से मुक्ति का मार्ग एवं रास लीलाएं प्रेम व शांति की सर्वोच्चता है l
इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा ” सहित अनेकों भजनों से उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया l कार्यक्रम का कुशल संचालन सत्य प्रकाश पांडे प्रथम ने किया l
कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों में रिचा गोस्वामी, दीक्षा पांडेय, किरण सिंह ,अर्चना राय, पायल जायसवाल ,कृष्ण मुरारी मिश्रा, जितेंद्र तिवारी ,शिवजी राय ,अनिल उपाध्याय ,संतोष कुमार तिवारी द्वितीय, चंद्रशेखर सिंह ,शैलेश सिंह यादव ,अभिषेक शर्मा ,ओंकार पांडे, संतोष कुमार तिवारी प्रथम, शैलेंद्र यादव, सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं प्रमुख रहे l

Related Articles

Back to top button