नशे के रूप में व्हाइटनर का भी इस्तेमाल कर रहे युवा
नशे के सौदागर बना रहे नई नई तकनीक ,जिम्मेदार मौन
(अनुराग शुक्ला / रमेश तिवारी )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अभी तक तो मेडिकल स्टोरों पर ही नशीली दवाइयों की बिक्री होती थी लेकिन अब नशे के काले कारोबारी एक अलग तरह के फंडे को अपनाकर काम करते दिख रहे है। स्थानीय नगर पंचायत के कुछ किताबों की दुकानों पर खुलेआम व्हाइटनर बेचकर लोगों को नशे का आदी बनाया जा रहा है खास करके स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इस समय इसका प्रयोग आसानी से बेधड़क होकर कर रहे जिससे युवा पीढ़ी अब लगातार नशे की आदी हो कर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। सूत्रों के मुताबिक नगर पंचायत के गोपाल विद्यालय के सामने एवं मांडा वाली रोड पर एक किताब की दुकान पर उक्त नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। चूकि पुस्तको की दुकानों पर इस तरह की जांच पड़ताल नहीं होती। इसलिए दुकानदार बेखौफ होकर इस धंधे में लगे हुए हैं इसके अलावा मेडिकल स्टोरों पर भी तमाम तरह की गैर प्रतिबंधित दवाइयां बिना किसी रोक-टोक के बेची जा रही हैं जिसका प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक साबित हो रहा है ।नगर पंचायत के कुछ लोगों ने बताया कि किताबों की दुकानों पर बिकने वाले इस नशीले आइटम के लिए स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अक्सर भीड़ देखी जाती है और तमाम लोग इसके आदी हो चुके है । ऐसे में सवाल यह उठता है की आखिर पुस्तक की दुकानों में यह गोरखधंधा किसकी शह पर चल रहा है जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने मामले में जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट करते हुए जांच एवं कार्यवाही की मांग की है।


