Latest

इंसानियत और राष्ट्रवाद के लिए रहें समर्पित-अमित पांडे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की प्रयागराज महानगर की इकाई ने पार्टी कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस की पुरे संध्या पर एक छोटी सी बैठक करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में दीप प्रज्वलित करके उनको याद किया। व एक संकल्प सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लिया की देश की आज़ादी में अपने प्राणो की आहुति देने वाले सभी महापुरुषों की आत्मा को शांति तभी मिलेगी । जब हम सब एक हो कर रहे हैं। जाति धर्म से ऊपर उठ कर सिर्फ़ इंसानियत और राष्ट्रवाद के लिए सोचें। इस मौक़े पर पार्टी के प्रदेश सचिव श्री अमित पांडेय ने बताया की कल 15 अगस्त के मौक़े पर पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री शैलेंद्र कुमार जी होंगे। इसी के साथ उन्होंने पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। व ईश्वर से कामना की। की जल्द ही इस कोरोना महामारी से निजात मिले।

Related Articles

Back to top button