इलाहाबाद। ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से ईसीसी के पीछे गऊघाट पर सत्संग और भण्डारा गुरुवार को संपन्न हुआ।
पूज्यगुरुदेव ने स्वयं सेवकों और श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कष्टो का निवारण ईश्वर ही करता है।
हम लोग तो एक माध्यम है। कहा कि हम लोगों को हर स्थिति और परिस्थिति में ईश्वर को याद करते हुए उसका पूजन और भजन करना चाहिये। इस दौरान स्वयं सेवको और साधकों ने सत्संग किया।
इसके बाद विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु और स्वयं सेवको ने प्रसाद ग्रहण किया।