Latest

सत्संग के साथ भण्डारा हुआ संपन्न

इलाहाबाद। ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से ईसीसी के पीछे गऊघाट पर सत्संग और भण्डारा गुरुवार को संपन्न हुआ।

पूज्यगुरुदेव ने स्वयं सेवकों और श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कष्टो का निवारण ईश्वर ही करता है।

हम लोग तो एक माध्यम है। कहा कि हम लोगों को हर स्थिति और परिस्थिति में ईश्वर को याद करते हुए उसका पूजन और भजन करना चाहिये। इस दौरान स्वयं सेवको और साधकों ने सत्संग किया।

इसके बाद विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु और स्वयं सेवको ने प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के शांतनु सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में संस्था की ओर से 10 प्रमुख स्थानों पर 24 घण्टे अन्न क्षेत्र चलेगा। इसमे प्रतिदिन लाखों लोग प्रसाद ग्रहण कर सकते है। इसकी तैयारिया व्यापक स्तर पर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button