Latest

बूम बैरियर पर होगी वाहन की सघन तलाशी


मजबूत की जा रही प्रयागराज एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । प्रयागराज एयरपोर्ट पर सिविल सुरक्षा की जिम्मेदारी अब डिप्टी एसपी ने संभाल ली है। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए वहां दो नए इंस्पेक्टरों की तैनाती भी की गई है। पूर्व में सीओ करछना रह चुके आशुतोष तिवारी को एयरपोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है। अब कोई वाहन धड़ल्ले से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। पहले बूम बैरियर पर वाहन की सघन तलाशी होगी। एयरपोर्ट पर बूम बैरियर लगाने का काम शुरू हो गया है।
एयरपोर्ट परसिर के अंदर भी कई जगहों पर यूपी पुलिस के जवान तैनात किए जा रहे हैं। परिसर के अंदर वाहन पार्किंग की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। एयरपोर्ट के आसपास बम निरोधक दस्ता तैनात कर दिया गया है। दस्ता औचक एयरपोर्ट की तलाशी भी कर रहा है। प्रयागराज एयरपोर्ट की सुरक्षा त्रिस्तरीय है। यहा पहले से ही केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम लगी है। एयरपोर्ट का रनवे वायुसेना के अधीन है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में सीआईएसफ की मदद के लिए यूपी पुलिस लगाई गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button