Latest

बसपा ने की बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस की तैयारी बैठक

श्रद्धांजलि सभा के साथ विधानसभा चुनाव का होगा शंखनाद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मम्फोर्डगंज स्थित बहुजन समाज पार्टी के मण्डल कार्यालय पर जनपद के समस्त, मण्डल सेक्टर प्रभारियों,विधानसभा अध्यक्षों ने बैठक कर आगामी 6 दिसम्बर को अलोपीबाग स्थित अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान के प्रांगण में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर (निर्वाण 06 दिसम्बर 1956) का 66 वाँ परिनिर्वाण दिवस सादगीपूर्ण मनाए जाने पर चर्चा की। उक्त अवसर पर बसपा मंडल सेक्टर प्रभारी व जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बसपा पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस की तैयारी व संगठन की समीक्षा की गयी। श्रद्धांजलि सभा मे होगा चुनावी शंखनाद। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम, डा. एसपी सिद्धार्थ, एड. रामबृज गौतम, एडवोकेट रविन्द्र कुमार गांधी,योगेश्वर कान्त, मण्डल सेक्टर प्रभारियों में घनश्याम पटेल, एड रामचन्द्र वर्मा, एड राजकमल, राजनाथ पाल, प्रेम नारायण सरोज, नीरज गौतम, रामरक्षा चमार, एड अनुज गौतम, वीरेन्द्र पासी, अवधेश गौतम, अनिल गौतम, तिलक राज बौद्ध, हरिश्चन्द्र कुरील, तीरथ राज बिन्द, जगदीश गौतम, राजकुमार गौतम, दीपक कुमार निषाद, शंकर लाल गौतम अनुज कुमार पाल आदि सैकड़ों बसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button