कोरोना से आजादी, मौलिक खबरों को पहुंचना हमारी जिम्मेदारी

अनुरागदर्शन (अनुराग शुक्ला की कलम से)। देश आज स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहा है। पिछले 73 वर्ष में ऐसा पहली बार ही दिखा जब आजादी का जश्न उंस डर में मनाया गया जिसे किसी ने नहीं देखा किंतु लाखों लोगों को उसने हमसे छीन लिया। हम बात कर रहे है कोरोना की जी हां इस बार के आजादी के उत्साह में कोरोना ने हमको कई सीख दीं। पिछले 4 महीनों से पूरी दुनिया के साथ भारत देश भी इस अज्ञात शत्रु से जंग लड़ रहा है। लाखों कोरोना योद्धा अपनी जान की परवाह किये बगैर इस लड़ाई में जुटे हैं। अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य का बोध कराने हम प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पूरे आन बान शान से मनाते आये हैं किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब हम अपने सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व को सावधानियों के साये में कुछ इस तरह से मनाएंगे। यह हम सभी के लिए एक बड़ी सीख के समान है जो बताती है कि संकट कैसा भी कभी भी आ सकता है इसके लिए हर देशवासी को तैयार रहना चाहिये। खैर आप समस्त सुधि पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कोरोना संकट काल मे पिछले तीन वर्ष से पोर्टल के माध्यम से प्रयागराज की हर छोटी बड़ी गतिविधियों को आप तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध थे। इसी बीच हमने इन्हीं खबरों को मोबाइल कम्यूटर की माध्यम से एक प्रिंट जैसा रूप देकर आप तक पहुंचाने की कोशिश शुरू की जिसे आप सभी की लगातार सराहना प्राप्त हो रही है। लगातार सुधारात्मक प्रक्रिया में अनुराग दर्शन पोर्टल के साथ ऑनलाइन मीडिया के प्रिंट जैसे संस्करण को आप तक पहुंचाने की पहल शुरू की है ताकि आप घर पर सुरक्षित रहकर प्रयागराज के साथ देश दुनिया की खबरों को गैजेट पर पढ़ सकें। आप सभी का इसी तरह अनुरागदर्शन को सहयोग, सम्मान स्नेह प्राप्त होता रहे समस्त सम्मानीय जनों से यही आग्रह है। हम कोशिश करते हैं कि मौलिक खबरों के साथ सकरात्मक तथा समाज और देश प्रदेश हित के समाचारों का समावेश करते रहें….
पुनः आप सभी सुधि ऑनलाइन पाठकों का ह्रदय से आभार धन्यवाद
जय हिन्द
अनुराग शुक्ला
सम्पादक, संस्थापक
अनुरागदर्शन ऑनलाइन मीडिया




