राजीव गांधी हमेशा देश हित की बात सोचते थे- अनुग्रह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तराखंड राज्य के कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हमेशा देश के हित की बात सोचते थे,
वे एक युगदृस्टा थे जिनकी कल्पना में क्मप्यूटर से लेकर पंचायती राज तक का सपना था श्री सिंह जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए आनंद भवन में उनकी 76वीं जयंती सदभवना दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे । कहा कि सशक्त भारत के उनके सपने में सद्भावना एक अहम कड़ी थी। पूर्व महापौर चौ0 जितेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि गांधी को महिला सशक्तीकरण युवाओं को मताधिकार तथा दलबदल कानून लागू कराने के सदैव याद किया जायेगा। पार्टी प्रभारी सुशील पासी ने वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के अंतर्गत नेहरु जी की प्रतिमा प्रांगड़ में वृक्ष लगाये। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम किसुन पटेल ने की।नगर अध्यक्ष नफीस अनवर ने उनके सपनों को साकार कराने का संकल्प दिलाया।राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने संचालन करते कहा कि देश में तकनीकी आधुनकिकरण की बुनियाद राजीव जी ने ही रखी थी इसके पूर्व कांग्रेस जनों ने अपने प्रिय नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया । फुज़ैल हाशमी तस्लीम उद्दीन विवेकानंद पाठक हरिकेश त्रिपाठी जावेद उर्फी अजय सरोज परवेज सिद्दीक़ी अरुण तिवारी अरशद अली अनिल श्रीवास्तव मो0 असलम सिब्तैन बबलू अनिल कुशवाहा इशरत चाँद राकेश श्रीवास्तव डॉक्टर पूनम सिंह खुशनवेदा फारुखी अल्पना निषाद अन्जुम नाज श्रीश दुबे दीप चंद्र शर्मा इरशाद उल्ला राज बहादुर गुप्ता इरफानुल हक़ रोहन सिंह वकील अहमद प्रभाकर बनकटा जितेन्द्र कुमार मो0 अकमल राजू राजेन्द्र दुबे मुस्तकीम कामेश्वर सोनकर आदि मौजूद थे ।



