गंगा दशहरा महापर्व पर गंगा में लगाई डुबकी


गंगा भक्तों ने गंगा मां का आशीर्वाद के साथ खिलाया भंडारा
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । गंगा दशहरा का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। प्रयागराज के अलावा आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु स्नान के लिए संगम आए हैं। मंदिरों में भक्त दर्शन पूजन, भजन कीर्तन कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और मां गंगा की आराधना करने से व्यक्ति के सभी पाप कर्मों का नाश होता है। गंगा दशहरा पर शाम को रामघाट सरकारी आरती महावीर मार्ग दशा सुमेर घाट पर महाआरती, पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा महावीर मार्ग पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया सभी तीर्थ पुरोहितों ने अपने अपने तखत के सामने भंडारा का खानपान भक्तों को खिला रहे थे।



