Latest

स्वामी आनन्द गिरि ने गरीब असहाय बच्चों को पुस्तकें और स्टेशनरी बाँटकर मनाया जन्मदिन

प्रयागराज (अनुराग दरगंज समाचार )। आज गंगा सेना की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी श्री आनन्द गिरि जी महाराज का जन्मदिन व सन्यास दिवस पर बस्ती सहित गरीब, अनाथ एवं असहाय बच्चों को पुस्तक, कॉपी एवं स्टेशनरी वितरित कर मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों का पहले तापमान चेक कर उन्हें सेनेटाइज किया गया और फिर शारीरिक दूरी का पालन करवाते हुए पुस्तकें हम और हमारा कम्प्यूटर, शिक्षा के साथ साथ व्यायाम, बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें, हम और हमारा पर्यावरण, माँ का बेटा, कौमी एकता, मेहनत का फल, सामान्य ज्ञान, लिखना सीखें, अंग्रेजी ग्रामर, एक्टिव कलर्स, नैतिक शिक्षा की पुस्तक के साथ कॉपी एवं पेन, पेंसिल, रबर व कटर आदि का पैकेट बना कर 170 बच्चों में वितरित किया गया। स्वामी आनंद गिरि जी महाराज ने कहा कि बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना देश के हर ज़िम्मेदार नागरिक की ज़िम्मेदारी है। कोशिश हो कि देश का हर बच्चा विद्यालय ज़रूर जाए और शिक्षा अवश्य ग्रहण करे। इस अवसर पर ओमान से प्रदीप तिवारी, के.पी. उच्च शिक्षा संस्थान की प्रबंधक शारदा पांडेय, कवि लेखक शरद मिश्रा, संदीप तिवारी, वृन्देश शुक्ला आदि विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button