Latest
नैनी जेल में डेढ़ दर्जन बंदी संक्रमित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। केन्द्रीय कारागार नैनी में 19 बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वहां के बंदियों में दहशत व्याप्त है। शनिवार को कुल 345 बंदियों की जांच कराई गई जिसमें से सर्किल संख्या चार के 19 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 18 बंदियों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, जिन्हे कोटवा बनी एल-1 हास्पिटल भेजा गया। वहीं, एक बंदी में कोई लक्षण नहीं था। उसे पुरानी महिला जेल की बैरक में क्वारंटीन करा दिया गया है।



