Latest

छोटे भाई की हत्या कर खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना क्षेत्र धूमनगंज अंतर्गत स्थित ग्राम पंतरवा निवासी जितेंद्र कुमार हरिजन पुत्र रमेश कुमार उम्र 30 वर्ष जो नशेड़ी (ड्रगिस्ट) प्रवृत्ति का है। उसके छोटे भाई छोटू का दिनांक 22/23.08.20 की रात्रि में विवाद होने पर छोटू द्वारा ईट से जितेंद्र कुमार उक्त के सिर में मारने से घर पर मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके पश्चात छोटू मोहिउद्दीनपुर भरेठा थाना क्षेत्र पुरामुफ्ती जनपद कौशांबी के समक्ष रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कट गया। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मर्चरी भेज दिया गया है। घटना का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है । पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। परिवारी जनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई हुई है ।स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Back to top button