Latest

SCF-RFO का साक्षात्कार शेड्यूल जारी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) भर्ती परीक्षा-2017 के साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद अनुक्रमांक के अनुसार साक्षात्कार की तिथियों का ब्योरा अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 26 अगस्त से दो पालियों में होगा। पहले दिन 26 अगस्त को अनुक्रमांक 000173 से 009198 व 009206 से 020655, दूसरे दिन 27 अगस्त को 020725 से 033825 व 034002 से 042295, तीसरे दिन 28 अगस्त को अनुक्रमांक 042399 से 055307 व 055751 से 070626 तक के उन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है जो लिखित परीक्षा में सफल घोषित किये गये हैं। आयोग द्वारा जारी सूचनानुसार इस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 05 अगस्त 2020 को जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button