Latest

स्वरूपरानी जिला अस्पताल की ओपीडी की छत का एक हिस्सा अचानक गिरा

हादसे में एक डॉक्टर को गंभीर चोट आई

अचनाक छत गिरने से अस्पताल प्रशासन सकते में

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। स्वरूपरानी जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी की छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया। घटना के समय ओपीडी चल रही थी. छत गिरने से एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोग डॉक्टर को इलाज के लिए इमरजेंसी में ले गए. गनीमत यह थी कि उस समय ओपीडी में बहुत कम लोग थे। बताया जा रहा है कि डॉ प्रवीण कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में थे तभी अचानक यह हादसा हो गया. जिस समय यह छत गिरी उसके आस-पास कोई मरीज नहीं था. छत गिरते ही डॉक्टर जमीन पर गिर पड़े. वहीं मौजूद ऑफिस के कर्मचारियों ने आनन-फानन में उनकी जान बचाई और इमरजेंसी में भर्ती कराया. घटना से अस्पताल प्रशासन सकते में है।अस्पताल प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि छत अचानक कैसे गिरी. क्या पहले से छत में कोई दरार था या पहले से टूटा हुआ था।

Related Articles

Back to top button