Latest

एसीएफ एवं आरएफओ का इंटरव्यू कार्यक्रम भी बदला

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी (एसीएफ एवं आरएफओ) भर्ती 2017 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तिथि को संशोधित करते हुए इसे आगे के लिए बढ़ा दिया है। पहले इंटरव्यू के लिए 26, 27 एवं 28 अगस्त की तिथि तय की गई थी लेकिन बदले कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू 1 सितंबर से शुरू होकर 4 सितंबर तक चलेगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से चारों दिन के इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इंटरव्यू दो पालियों में होगा। पहली पाली का इंटरव्यू 10 बजे से और दूसरी पाली का 2 बजे से शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button