सपा के नए जिलाध्यक्ष सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत

शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन कर जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष का किया जाएगा – योगेश
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, उपाध्यक्षगण राम सुमेर पाल एवं अनिल कुमार यादव का जार्ज टाउन मुहल्ले में स्थित समाजवादीपार्टी कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओंसे लादकर जोरदार स्वागत किया गया l सुबह 11 बजे सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव ने नए जिलाध्यक्ष योगेश यादव को माला पहनाकर उन्हे जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया l जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू हो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघर्ष की बेला में पूरी निष्ठा और कड़ी मेहनत करके संगठन को जिला, विधान सभा और सेक्टर, ब्लाक व बूथ स्तर पर सभी पार्टी जनों के सहयोग से मजबूती के लिए काम करेंगे l यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी l उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसानों, गरीबों, नौजवानों, व्यापारियों, कर्मचारियों सहित हर आम आदमी को पीड़ा मिली है l उन्होने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए घर घर, जन जन तक सपा की नीतियों, पूर्व सरकार में किए गए कार्यों को याद कराते हुए समर्थन जुटाने के लिए दिन रात कार्य करेंगे l
सपा जिलाध्यक्ष श्री योगेश यादव ने पार्टी कार्यालय में स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष स्व बाबू जवाहर सिंह यादव की प्रतिमा, सिविल लाइंस स्थित डॉ राममनोहर लोहिया जी की प्रतिमा एवं हाइकोर्ट चौराहे पर स्थित डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया l
सपा कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल कमीशन के अध्यक्ष स्व बी. पी. मंडल की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया l
इस अवसर पर सर्व श्री एम एल सी. बासुदेव यादव, राम बृक्ष यादव, पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक रामसेवक पटेल, पूर्व मंत्री रामानंद भारतीय, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, नरेंद्र सिंह, दूध नाथ पटेल, महावीर यादव, पूर्व प्रमुख श्रीमती सुषमा भारतीय, संदीप यादव, गीता पासी , महबूब उस्मानी, मो शारिक, रावेंद्र मिश्र, इंद्र नाथ मिश्र, श्रीमती कमला यादव, दान बहादुर मधुर, सैयद मो अस्करी, आर. एन. यादव,रवींद्र यादव एडवोकेट, अब्बास नकवी, अनंत बहादुर यादव, रणधीर यादव,संजीव यादव, नितिन यादव, संदीप यादव, अखिलेश गुप्ता, राजेश शर्मा, शिव शंकर वर्मा, संतलाल वर्मा, डॉ देवी सिंह पटेल, प्रेम चंद्र यादव, शिवबाबू निषाद, रेखा उपाध्याय, आदि मौजूद रहे l




