Latest
नैनी जेल के 40 बंदी कोरोना संक्रमित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। केन्द्रीय कारागार नैनी में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ने से जेल सहित आसपास के इलाके में दहशत है। बुधवार को सेंट्रल जेल के 120 बंदियों की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें से 40 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। नए संक्रमितों में से 36 को कोविड-19 लेवल वन हास्पिटल, कोटवा जबकि चार को पुरानी महिला बैरक के बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।




