Latest

राजभवन में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की आज निंदा करते हुए भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई है l
सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में हुई आपात बैठक में सपा के जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि छात्र हितों को लेकर संघर्ष कर रहे छात्रो, नौजवानों पर जिस तरह से लाठीचार्ज किया गया है अंग्रेजी हुकूमत के दौरान जालियावाला बाग की घटना की याद ताजा कर दी है l उन्होने भाजपा सरकार पर तानाशाही एवं लोकतन्त्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी सरकार जो छात्रों, नौजवानों, किसानों, गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों के साथ न्याय न कर सके उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है l सपा के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने इस घटना की निंदा करते हुए अपने बयान में कहा है कि कोरोना महामारी में नीट और जे ई ई की परीक्षा को टालने को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज बर्बरता और कायरता है l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल सहित अन्य युवा नेताओं पर किया गया लाठीचार्ज भाजपा सरकार की जन विरोधी और संवेदन हीन होने का परिचायक है l
आपात बैठक में सर्व श्री जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, गुलाब सिंह यादव संदीप सिंह पटेल, रामसुमेर पाल, अनिल कुमार यादव,दूध नाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, महावीर यादव, मोहम्मद शारिक, नाटे चौधरी, ननकऊ यादव, आशीष पाल, मुसीर अहमद, बृजेश यादव, राजेश शर्मा, आर एन यादव, आकिब, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button