Latest

प्रयागराज को मेरठ से जोड़ेगी गंगा एक्सप्रेसवे

12 पैकेज में बनेगी यह 593.18 किमी लंबी सड़क

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । गंगा एक्सप्रेसवे की प्रयागराज को मेरठ से जोड़ेगी। इसकी शुरुआत मेरठ में हाजीपुर से होगी और यह प्रयागराज के जुदापुर दंडो में खत्म होगा। यह 593.18 किमी लंबा एक्सप्रेस 12 पैकेज में बनेगा। यूपीडा ने हर पैकेज की विस्तृत रिपोर्ट निजी सलाहकार कंपनी से तैयार करवा ली है।
एक्सप्रेस-वे का पहला चरण हाजीपुर (मेरठ) से चंदनीर (हापुड़) तक 48 किमी का होगा। आखिरी यानी 12 वां पैकेज नौढ़िया (प्रतापगढ़) से जुदापुर दंडो ( प्रयागराज) 53.047 किमी का होगा। सबसे छोटा पैकेज 30 किमी का हापुड़ से अमरोहा के बीच होगा।
बारह पैकेज में बनने वाली गंगा एक्सप्रेसवे हाजीपुर (मेरठ) से चंदनीर (हापुड़), चंदनीर (हापुड़) से मिर्जापुर दुगर (अमरोहा), मिर्जापुर दुगर (अमरोहा) से नगला बराह (बदायूं), नगला बराह (बदायूं) से बिनावर (बदायूं), बिनावर (बदायूं) से दरी गुलाऊ (शाहजहांपुर), दरी गुलाऊ (शाहजहांपुर) से उबरिया खुर्द (हरदोई), उबरिया खुर्द (हरदोई) से इकसई (हरदोई), इकसई (हरदोई) से रैयामऊ (उन्नाव), रैयामऊ (उन्नाव) से सरसो (उन्नाव), सरसो (उन्नाव) से तेरुखा (रायबरेली), तेरुखा (रायबरेली) से नौढ़िया (प्रतापगढ़), तथा नौढ़िया (प्रतापगढ़) से जुदापुर दंडो ( प्रयागराज) को जोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button