Latest

गंगा का पानी हनुमान मंदिर के करीब पहुंची

घटिया सामान लेकर सुरक्षित जगह पहुंचे।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्‍तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कानपुर बैराज से पानी छोड़ने के कारण जलस्तर में अभी बढ़ोतरी जारी रहने की उम्‍मीद भी है। फिलहाल बांध स्थित लेटे हनुमान मंदिर के निकट तक पानी पहुंच चुका है। बढ़ने की स्‍पीड जारी रही तो गंगा का पानी हनुमान मंदिर में पहुंच जाएगा। यह प्रयागराज के लोगों के लिए आस्‍था का केंद्र भी रहता है। हर वर्ष गंगा के पानी से हनुमान जी का होता है गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। महज डेढ़ मीटर अगर गंगा के जलस्‍तर में वृद्धि हुई तो पानी बांध स्थित लेटे हनुमान मंदिर में प्रवेश कर जाएगा। ऐसी मान्‍यता भी है कि हर वर्ष गंगा का जल हनुमान जी को नहलाने के लिए मंदिर में प्रवेश करता है। वहीं जलस्तर बढऩे से अक्षयवट और हरिहर आरती समिति मार्ग जलमग्न हो गया है। वहां से तख्‍त आदि सामान को हटाने में जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button