Latest
लो अब तमंचा सटाकर दरोगा को ही लूट लिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं। पीपलगांव में जीआरपी दरोगा को तमंचा सटाकर बाइक व मोबाइल लूट लिया। दरोगा ने धूमनगंज थाने में घटना की सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि कौशाम्बी जिले में जीआरपी में दरोगा पद पर तैनात शशिकांत मिश्र पीपलगांव में मकान बनवाकर रहते हैं।
शुक्रवार शाम को वह अपने नवनिर्मित मकान पर गए थे। उन्होंने बाइक मुख्य सड़क पर खड़ी की थी। रात लगभग आठ बजे उनकी बाइक के पास तीन युवक आकर खड़े हो गए। शशिकांत वहां पहुंचे और युवकों से पूछे कि यहां क्या कर रहे हो। इस बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दिया और बाइक की चाबी व मोबाइल मांगा। शशिकांत ने उन्हें मोबाइल व चाबी दे दी। जिसके बाद बदमाश बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए। शशिकांत ने धूमनगंज थाने में घटना की सूचना दी है।



