Latest

कोरोना जांच के बाद ही होगा बुखार का इलाज

शहर के 30 निजी अस्पतालों को दी गई जांच की जिम्मेदारी

स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा अस्पतालों को एंटीजन किट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । खांसी, बुखार व सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की कोरोना जांच अनिवार्य है। शहर के 30 निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की अब मुफ्त में कोरोना जांच होगी। इन अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीजन किट उपलब्ध कराई जाएगी। निजी अस्पताल संचालकों के साथ हुई जिलाधिकारी व सीएमओ की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ पर इलाज से पहले अब मरीज की कोरोना जांच होगी।
कोविड-19 के नोडल व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि निजी अस्पतालों में अलग से कोविड काउंटर बनाना होगा। अभी तक कोरोना के लक्षण (खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ) वाले मरीजों का इलाज निजी डॉक्टर बिना कोरोना की जांच कराए ही कर रहे हैं। अब निजी अस्पताल में आने वाले इस तरह के मरीजों की पहले कोरोना की जांच कराई जाएगी, रिपोर्ट के आधार पर उनका इलाज किया जाएगा।

इनसेट…

निजी अस्पताल जहां होगी कोरोना जांच

वात्सल्य हॉस्पिटल, विनीता हॉस्पिटल, प्राची हॉस्पिटल, यश हॉस्पिटल, सृजन हॉस्पिटल, हार्टलाइन हॉस्पिटल, अंकुर हॉस्पिटल, नारायण स्वरूप हॉस्पिटल, एमजीएम हॉस्पिटल, अक्षयवट हास्पिटल, जनहित हॉस्पिटल, मदनानी हॉस्पिटल, मॉं शारदा हास्पिटल, आशा हॉस्पिटल, सरस्वती हार्ट केयर हॉस्पिटल, शकुंतला हास्पिटल, फोनिक्स हॉस्पिटल, हरिदया हॉस्पिटल, जागृति हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, साकेत हॉस्पिटल, आशुतोष हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, द्वारका हॉस्पिटल, प्रीती हॉस्पिटल, पार्वती हॉस्पिटल, अमरदीप हॉस्पिटल, लीलावती हॉस्पिटल, अमर ज्योति हॉस्पिटल और यूनाइटेड मेडिसिटी।

Related Articles

Back to top button