Latest

वैभव को मिलेगा चेयरमैन गोल्ड मेडल

ट्रिपलआइटी का 15वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) का 15वां दीक्षांत समारोह में 12 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। ई-दीक्षांत समारोह में बीटेक आइटी के छात्र वैभव श्रीवास्तव को चेयरमैन गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। वैभव को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल से भी नवाजा जाएगा। समारोह में 411 छात्र-छात्राओं को डिग्री व 10 मेधावियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। खास यह कि कोरोना के चलते समारोह ऑनलाइन मोड में होगा।
बीटेक आईटी की छात्रा गरिमा चड्ढा को डॉ. टीसीएम पिल्लै मेमोरियल स्वर्ण पदक दिया जाएगा। बीटेक आईटी की तान्या अग्रवाल को नोबेल लारियेट प्रो. क्लाड कोहेन तानोजी स्वर्ण पदक तथा निहारिका श्रीवास्तव को प्रो. मैथियाज क्लीनर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। एमटेक बॉयो इंफॉर्मेटिक्स की शिवानी गुप्ता को प्रो. जोहेल कोहेन तानोजी स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
मुख्य अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. के सिवान होंगे और अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी नागभूषण करेंगे। डिग्री पाने वालों में स्नातक स्तर पर बीटेक आइटी के 147, बीटेक इलेक्ट्रानिक-कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 67 और बीटेक-एमटेक के 08 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परास्नातक स्तर पर एमटेक आइटी के 85, एमटेक इलेक्ट्रानिक-कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 13, एमटेक बॉयो इंफॉर्मेटिक्स 07, एमबीए के 16, बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री के 50 और बीटेक-एमबीए डुअल डिग्री के 08 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा पीएचडी के 09 और एमटेक में पीएचडी पूरी करने वाले एक मेधावी को उपाधि दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button