Latest

अनशनकारी छात्रनेताओं की तबियत बिगड़ी

नीट-जेईई की परीक्षा निरस्त करने की कर रहे मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में हॉस्टल में प्रवेश, नीट-जेईई की परीक्षा निरस्त करने समेत अन्य मागों को लेकर अनशनरत एनएसयूआई व आइसा के दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस एक छात्र को हॉस्पिटल ले गई। विदित हो कि इविवि परिसर में पिछले 11 दिन से छात्र आंदोलन कर रहे हैं।
रविवार को शाम होते ही अनशनकारी अभिषेक द्विवेदी की हालत खराब हो गई। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लेकर एम्बुलेंस से इलाज को भेज दिया। अनशनकारी छात्र को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विवि प्रशासन निरंकुश और तानाशाही रवैया अपना रहा है। जितेश मिश्रा ने अभिषेक को तत्काल रिहा करने की माग की। इस दौरान अक्षय यादव, अमित द्विवेदी, प्रशात यादव, अजय यादव, प्रवीण यादव, आनंद मौर्या आदि रहे।
उधर, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पासवान की भूख हड़ताल रविवार को चैथे दिन भी जारी रही। अब उनकी सेहत खराब हो गई। इसके बावजूद कोई प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच नहीं रहा है। इससे छात्रों में काफी नाराजगी है।

इनसेट…

भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक भैंस के आगे बीन बजाकर अपना आक्रोश जताया। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ने कहा हम नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। शोध छात्रा नेहा यादव ने कहा भाजपा सरकार कोरोना महामारी से संकटग्रस्त समय में भी जेईई-नीट और अन्य परीक्षाएं कराने पर अड़ी है। इससे लाखों छात्रों और परिजन की जान खतरे में पड़ सकती है। विरोध करने वालों में छात्रसभा उपाध्यक्ष चैधरी संदीप, पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा, अजीत विधायक, अरविंद सरोज, हरेंद्र कुमार, राहुल पटेल, आयुष प्रियदर्शी, अनीश, मुव्ससिर हारून, उदयराज, इमदाद, रोहित सावन, अभिषेक, श्रवण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button