एसआरएन का जूनियर डॉक्टर सस्पेंड

नर्सों ने लगाया दुव्र्यवहार का आरोप
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । एसआरएन अस्पताल की नर्सों ने अस्पताल के एक जूनियर डॉक्टर पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नर्सों ने इस मामले में अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक एवं मेडिकल कालेज के प्राचार्य को मांग पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आरोपी डाक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि डा. आशीष सिंह आए दिन उनके साथ दुव्र्यवहार करते हैं। वे उनके हाजिरी रजिस्टर को फेंक देते हैं। ड्यूटी के नाम पर वह परेशान भी करते हैं। विरोध करने पर उन्हें गालियां दी जाती हैं। ऐसे में उनके साथ काम कर पाना संभव नहीं होगा। नर्सों ने प्रमुख अधीक्षक से संबंधित डाक्टर पर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से भी मामले की शिकायत की। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि आरोपी डाक्टर को सस्पेंड कर दिया गया और जांच बैठा दी गई है।


