संत महात्माओं को नहीं होगी परेशानी:अखाड़ा परिषद कार्यालय का उद्घाटन

इलाहाबाद। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की एक बैठक उज्जैन में संपन्न हुई अखाड़ा परिषद द्वारा नीलगंगा पड़ाव स्थल पर अखाड़ा परिषद कार्यालय का उद्घाटन हुआ ।

उद्घाटन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज महामंत्री हरि गिरि महाराज मंत्री प्रेम गिरि महाराज सहित कई साधु संत मौजूद थे।
सभी पदाधिकारी दातार अखाड़ा उज्जैन में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य पर जोर देने को वार्ता हुई जो निर्माण हो चुके थे उनका शुभारंभ के लिए नारियल फोड़कर भूमि पूजन अध्यक्ष जी द्वारा किया गया।

उसके पश्चात पंच दशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक श्री महंत हरि गिरि जी महाराज एवं जूना अखाड़े के सभी पदाधिकारी गण द्वारा महासभा की बैठक आहूत हुई।

बैठक के पश्चात हरि गिरि महाराज द्वारा पत्रकारों से वार्ता किया वार्ता के दौरान हरि गिरि महाराज ने उज्जैन में अखाड़े का कार्यालय खुलने के बाद आने वाले साधु संत महात्माओं को कोई असुविधा नहीं होगी।


