Latest

ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था के तत्वावधान में दिनांक 14 नवंबर 2021 को प्रयाग संगीत समिति में होने वाले भगवान परशुराम की प्रतिमा के स्थापना समारोह के क्रम में आज दिनांक 13 नवंबर 2021 को भगवान परशुराम की एक शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा जीएचएस से प्रारंभ होकर हिंदू हॉस्टल चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर चौराहा, सुभाष चौराहा, पत्थर गिरजाघर होते हुए वापस जीएचएस गेट पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी ने नेतृत्व किया। इस शोभा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में विप्र जन मौजूद रहे। शोभा यात्रा की समाप्ति पर डॉक्टर द्विवेदी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल जब चुनाव आता है तब भगवान परशुराम को याद करते हैं लेकिन हमारी संस्था उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में भगवान परशुराम की 16 फीट की मूर्ति की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में प्रयागराज में भगवान परशुराम की 16 फीट की मूर्ति की स्थापना की जा रही है जिसका पूर्व समारोह कल प्रयाग संगीत समिति में दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया गया है जिसमें स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, उच्चतम न्यायालय के प्रखर अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय तथा प्रयागराज के समस्त जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button