Latest

एसेंशियल कमोडिटी की दुकानें सुबह 7:00 से शाम 7:00 तक खुलेंगे।

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अपर जिला अधिकारी श्रीमान एके कनौजिया जी एवं एसपी क्राइम की अध्यक्षता में संगम सभागार में आवश्यक वस्तु से जुड़े व्यापारियों की एक मीटिंग की गई जिसमें थोक एवं खुदरा दुकानों पर हो रही सप्लाई में हो रही दिक्कत को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल , प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया कि शासन द्वारा जारी दवा की फुटकर दुकानों एवं किराना की फुटकर दुकानों के नंबर ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं जिससे उपभोक्ता को घर पर ही डिलीवरी दी जाएगी। कुछ जगहों पर एफएमसीजी के थोक विक्रेताओं को यह कह कर बंद करा दिया जाता है कि यह आवश्यक वस्तु में नहीं आता है केवल किराना और राशन की दुकानों को खोलने की अनुमति है साथ ही बहुत सी जगहों पर 11:00 बजे दुकान को पुलिस द्वारा बंद करा दिया जाता है । जबकि शासन का आदेश
आवश्यक वस्तु की दुकान के लिए सुबह 7:00 से साएं काल 7:00 बजे तक खोली जा सकती हैं और इस दौरान एफएमसीजी के डिस्ट्रीब्यूटर अपनी गाड़ियों से भी उन दुकानों तक माल पहुंचाएंगे किसी गाड़ी को रोकने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है और ना ही किराना राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तु की गाड़ियों के लिए किसी भी पास की कोई व्यवस्था नहीं है। इन गाड़ियों को बिना ही पास के माल पहुंचाने के लिए अधिकृत है बशर्ते उनमें कोई गैर आवश्यक वस्तु का परिवहन ना किया जा रहा हो ।
लालू मित्तल ने पुनः एडीएम साहब और एसपी क्राइम के संज्ञान में यह बात जोरदार तरीके से उठाई की दवा के फुटकर व्यवसायियों को दुकान बंद करने के बाद अनावश्यक रूप से पुलिस के द्वारा रोका जाता है और उनके वाहन का चालान कर दिया जाता है। दवा की दुकानों पर काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं जिसके लिए शासन द्वारा कोई भी पास की व्यवस्था नहीं की गई है, इस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया की कर्मचारियों को दवा की दुकान का ड्रग लाइसेंस फोटो कॉपी दिखा देने पर उनको उसी को पास मान लिया जाएगा।
प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने यह भी प्रश्न उठाया कि कैंटोनमेंट जोन के अंतर्गत स्थित दुकानों पर माल पहुंचाने में समस्या आती है जिस पर उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में माल पहुंचाने के लिए 7:00 से 11:00 का समय निर्धारित है और दुकानदार वह दुकान खोलकर माल नहीं बेच सकता अपितु वह केवल होम डिलीवरी ही उस एरिया में कर सकता ह। महामंत्री अनूप वर्मा के पूछने पर एडीएम साहब द्वारा बताया गया कि अपने-अपने वाहनों पर आवश्यक सेवा कार्य का पोस्टर चिपका लें तो उसे नहीं रोका जाएगा। अपर जिलाधिकारी एवं एसपी क्राइम में यह अनुरोध किया कि सभी व्यापार मंडल इस बात की व्यवस्था करें कि किसी भी दुकान पर भीड़ ना हो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और मास्क लगाया जाए इन अगर यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो ऐसी अवस्था में हम कार्यवाही करने में पीछे नहीं हटेंगे। पहली बार में 1000 का और दूसरी बार में 10000 का चालान किया जाएगा ।जिस पर सभी व्यापार मंडल ने शासन से भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रियायत के साथ, परिस्थिति के अनुकूल व्यवहार करने का आग्रह किया । यह स्पष्ट करते चलें कि आवश्यक वस्तु की किराना एवं परचून की दुकान है वह प्रातः काल 7:00 से साएं काल 7:00 बजे तक खुलेंगे और इस दौरान थोक दुकानदार भी एवं डिस्ट्रीब्यूटर भी उनको माल सप्लाई कर सकते हैं।
जिला प्रभारी मनीष गुप्ता डंपी और चौक अध्यक्ष मुसाब खान नेअपर जिलाधिकारी ने यह भी सुझाव दिया यदि थोक विक्रेता इस बात की व्यवस्था करें कि वह ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर फोन पर व्हाट्सएप पर ले और अपने व्यापारी को एक समय दें कि वह उस समय आए और अपना माल उठाकर ले जाए । अगर किसी कारण से एक साथ उसकी दुकान पर कई ग्राहक आ जाते हैं तो वह उनको टोकन देते हुए एक निर्धारित समय दें । जिस समय वह दुकानदार आकर अपना माल ले जाए पर ना कि उसी प्रतिष्ठान के अगल-बगल रुक कर चाय पानी इत्यादि करने लगे । राम जी जैन ने शासन के प्रयासों को संतोष जनक बताया। मीटिंग में आने व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रुप से मोहम्मद कादिर ,नरेश कुंदरा ,अजय अग्रवाल, अजय अवस्थी ,बसंत लाल आजाद, अरुण केसरवानी, सतीश केसरवानी, कैट से महेंद्र गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button