अन्तर्राज्जीय पशु चोर तस्कर अवैध सामान व रूपये के साथ किये गये गिरफ्तार

खीरी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।खीरी थाने की पुलिस ने अन्तर्राज्जीय पशु चोर तीन तस्करो को तमंचा दो कारतूस दो बम तथा 8280 रु. साथ गिरफ्तार कर आज विधीक कार्यवाही की।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षो लूट चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने हेतु जारी आदेश व निर्देश को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी थाना खीरी मसीदखान ने उ०नि०विनोद कुमार अन्य फोर्स की मदत से ग्राम डिहार में 4अप्रैल को पू.प्र.के घर से चारभैंस की हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में खीरी पुलिस ने मामले में 11 मई को छ लोगो की गिरफ्तारी तर्ज पर की थी ।जिसमे ये तीन फरार थे । वाँछित सभी अभियुक्तों को कल अवैध सामानों के साथ डफलियान मोहल्ला से दबोचा।पकड़े गये अभियुक्त मो.कासिम पुत्र बेचन नि.कटरा घुरपुर अजमल पुत्र अनवर मंसूरी कटरा उभारी घुरपुर,अलताफ पुत्र अबरार अहमद नि०डफलियान क़स्बा खीरी प्रयागराज के है।




