सिद्धपीठ मंदिर पर हनुमतज्योति संपादक मंडल की बैठक सम्पन्न

कोराव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बुधवार को इलाके के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पथरताल परिसर में हनुमज्योति पत्रिका के संपादक मंडल की बैठक संपन्न हुई ।बैठक में पत्रिका के द्वादश मयूख के सम्पादन पर परिचर्चा के साथ लेख एवं कविता आमंत्रण की तिथि भी नियत की गई ।सम्पादक मंडल का विस्तार करते हुए सुशील शुक्ल हर्ष, कोसंपादक मंडल का सदस्य सर्वसम्मति से बनाया गया।इसी तरह से कवि कृष्णा कामिल एवम आलोक कपिनाथ को प्रचार मंडल में शामिल किया गया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए हनुमत ज्योति पत्रिका के प्रधान संपादक पंडित सालिक राम उपाध्याय ने कहा कि पत्रिका के माध्यम से क्षेत्र में लोगों को धर्म एवम आस्था के प्रति आशावान करने में काफी मदद मिल रही है साथ ही कई विद्वानों के संयोजन में प्रकाशित होने वाली पत्रिका के लेखों से भी लोगों को लाभ मिल रहा है ।बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक त्रिलोकीनाथ मिश्रा, संपादक पंडित कृष्णदेव मिश्रा, सहसंपादक डा कमलेश त्रिपाठी एवम डा संतलाल मौर्य , राधेश्याम पाण्डेय जी आदि साहित्यकार शामिल रहे! उल्लेखनीय है कि बीते 11 वर्षों से हनुमान मंदिर सिद्ध पीठ समिति द्वारा हनुमत ज्योति पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें आध्यात्मिक व सामाजिक लेखों के अलावा क्षेत्र के तमाम विद्वानों द्वारा अपने विचार प्रकाशित किए जाते हैं और धीरे-धीरे इसका विस्तार हो रहा है ।हनुमत ज्योति पत्रिका के संरक्षक पंडित त्रिलोकी नाथ मिश्र ने अन्य क्षेत्रीय सामाजिक लोगो के अलावा विद्वानों से भी पत्रिका के प्रकाशन में सहयोग करने की अपील की है।




