Latest

सपा कार्यालय में झण्डा झुका, दिवंगत नेता एस. आर. एस. यादव को नम आँखों से दी गई श्रद्धांजलि

प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी राष्ट्रीय सचिव, एम एल सी स्व. श्री राम सिंह यादव उर्फ एस आर एस यादव के निधन पर सपाईयों में शोक की लहर है l निधन के दूसरे दिन बृहस्पति वार को भी सपाईयों ने जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया l पार्टी कार्यालय में लगा पार्टी का झण्डा आधा झुका दिया गया है l
शिक्षक सभा के नि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं स्नातक विधानपरिषद प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव की अगुवाई में आज सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्व. यादव के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें नमन किया l
डॉ मान सिंह यादव ने स्व. एस आर एस यादव को कर्मठ और ईमानदार, कुशल प्रशासक के साथ ही सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला समाजवादी नेता बताते हुए अनेक संस्मरण सुनाए l अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पार्टी में उनकी भरपाई मुश्किल है l
इस मौके पर सर्व श्री जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, पूर्व मंत्री रामानंद भारती, डॉ मान सिंह, डॉ एस पी सिंह पटेल, आर. एन. यादव,अनिल यादव, रामसुमेर पाल, हृदय लाल मौर्य, दान बहादुर मधुर, डॉ सुरेश यादव, राज कुमार पटेल, प्रशांत यादव, सुरेश यादव, जे. बी. सिंह पटेल, रामचंद्र, पवन पटेल, कुंज बिहारी यादव, संतलाल वर्मा, नाटे चौधरी, रतन यादव, जय करन पाल, आशीष पाल, आशुतोष त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button