Latest

दो माह के बकाये पर काट दी बिजली 135 बड़े बकाएदारों को नोटिस, बिजली चोरी के 87 मामले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बकाएदारों के खिलाफ बिजली महकमा अब और रियायत बरतने के मूड में नहीं है। अगर बिजली उपभोक्ता दो माह का बिल नहीं जमा करते हैं तो उनकी आपूर्ति काट दी जाएगी। बकाये की यह रकम चाहे एक हजार रुपये ही क्यों न हो। विभाग ने बुधवार को 545 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 135 बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में भुगतान करने की मोहलत दी। वहीं वहीं करैलाबाग, करेली, मीरापुर, गोलपार्क, बहादुरगंज, अल्लापुर, टैगोर टाउन में बिजली चोरी करते 87 लोगों को पकड़ा गया। इन सभी ने कटियामारी की थी। टीम ने इसकी वीडियो रिकार्डिंग की और इसके बाद जुर्माना लगाते हुए बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
कल्याणी देवी उपकेंद्र के मीरापुर, गोल पार्क इलाके में 56 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं फोर्ट रोड, टैगोर टाउन व करेली उपकेन्द्रों के क्षेत्र में अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। बुधवार शाम तक 545 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इन सभी पर दो माह का बिजली का बिल बाकी था। इसके अलावा पुराने 135 बकाएदारों को नोटिस भी जारी की गई। कहा गया कि तीन दिन में अगर भुगतान नहीं किया जाता तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। मुख्य अभियंता ओपी यादव ने बताया कि दो माह का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button