Latest

UPPCS Mains Result 2018 : यूपी पीसीएस 2018 में पानीपत की अनुज नेहरा ने किया टॉप, Top तीन स्थान पर छात्राएं

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आज समाप्त कर दिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को पीसीएस 2018 के नतीजों की घोषणा कर दी है। प्रदेश की सेवा में 988 पदों के लिए भर्ती परीक्षा में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। सूचना अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी के 12 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों के न मिलने के कारण पदों को कैरी फारवर्ड कर दिया गया है। पीसीएस परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम अयोग की बेवसाइट द्धह्लह्लश्च://ह्वश्चश्चह्यष्.ह्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/” ह्म्द्गद्य=”ठ्ठशद्घशद्यद्यश2 पर है।

पीसीएस 2018 मेंस परीक्षा में सफल 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया था। कोविड-19 के बीच में भी 15 जुलाई से 25 अगस्त तक इंटरव्यू हुआ था। 988 पदों पर भर्ती होनी थी। इंटरव्यू 984 पदों के लिए आयोजित किया गया था। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में आयोजित की गई थी, जिसमें 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।


टॉप तीन में छात्राओं का ही कब्जा है। पानीपत की अनुज नेहरा ने टॉप किया तो गुरुग्राम की संगीता राघव दूसरे तथा मथुरा की ज्योति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर जालौन के विपिन कुमार शिवहरे व पांचवें स्थान पर पटना के कर्मवीर केशव हैं। पदों की भर्ती के मामले में हाल के वर्ष में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की इधर के वर्षों की सबसे बड़ी परीक्षा से प्रदेश को 988 अधिकारी मिलेंगे। इस बार की परीक्षा में शीर्ष तीन स्थान पर जगह पाने वाले उत्तर प्रदेश के बाहर के हैं। अयोग के सचिव जगदीश निधि ने बताया कि परिणाम छात्र-छात्राओं के लिए आयोग कार्यालय में सूचना पट पर भी लगाया गया है।


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2018 का अंतिम रिजल्ट शुक्रवार दोपहर में घोषित कर दिया है। इसमें 988 पदों के सापेक्ष 976 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सूचना अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी के 12 पदों के सापेक्ष उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले। इससे उक्त पद को खाली छोड़ दिया गया है। इंटरव्यू के लिए 2669 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इंटरव्यू 15 जुलाई से 25 अगस्त तक चला। इसमें 68 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

यूपी पीसीएस 2018 के आज घोषित परिणाम में लखनऊ के क्षितिज द्विवेदी की 11वीं रैंक है। क्षितिज द्विवेदी अभी भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर कार्यरत हैं। उनके पिता ओम प्रकाश द्विवेदी वित्त विभाग में विशेष सचिव हैं। क्षितिज द्विवेदी के बड़े भाई डिप्टी कलेक्टर हैं।

पीसीएस मुख्य परीक्षा 2019 व आरओ-एआरओ 2016 के प्रवेशपत्र जारी


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने दो अहम परीक्षाओं के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) 2016 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 20 सितंबर को करा रहा है। पीसीएस 2019 की मुख्य परीक्षा 22 सितंबर से शुरू हो रही है। दोनों परीक्षाओं के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड हैं।

Related Articles

Back to top button