Latest

कोरांव में तैनात सरकारी दांत के डॉक्टर रहस्यमय परिस्थिति में लापता

उनकी आखिरी लोकेशन सिविल लाइंस बस अड्डे के पास मिली थी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरांव में तैनात दांत के एक डॉक्टर रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गए हैं। ट्रांसफर होने पर वह बाराबंकी जाने के लिए निकले थे। लेकिन इसके बाद से उनका पता नहीं चला। परिवार में कोहराम मचा है। सिविल लाइंस पुलिस डॉक्टर के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उनकी आखिरी लोकेशन सिविल लाइंस बस अड्डे के पास मिली थी। जमालपुर, मिर्जापुर निवासी 35 वर्षीय डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह तीन साल से कोरांव के सीएचसी में डेंटल हाईजेनिक पद पर तैनात थे। 15 जुलाई को उनका ट्रांसफर बाराबंकी स्थित सीओ कार्यालय में हो गया। 16 जुलाई को वह बाराबंकी जाने के लिए प्रयागराज से निकले थे। लेकिन सिविल लाइंस बस अड्डा आने के बाद से उनका पता नहीं चला। अगले दिन जब वह बाराबंकी नहीं पहुंचे तो परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की। उनका मोबाइल ऑफ था। परिजनों ने इधर-उधर जानकारी करने की कोशिश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। 18 जुलाई को डॉक्टर चंद्र प्रकाश के साले गोपाल सिंह ने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस उनकी फोटो लेकर पोस्टर भी चस्पा करा रही है।

Related Articles

Back to top button