Latest

महापौर ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर

रोड पटरी दुकानदारों को किया जागरूक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । आज महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत राम भवन चौराहे से चौक नीम के पेड़ से होते हुए नखास कोना चौराहे तक तथा दोनों ओर स्थित दुकानदारों रेहड़ी, ठेला, सब्जी विक्रेताओं में लगभग 2000 मास्क का वितरण किया गया तथा संक्रामक रोग कोरोनावायरस से बचाव के लिए पत्रक वितरण कर जागरूक किया गया । लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने मास्क लगाने तथा समय-समय पर हाथ धोने व सैनिटाइज करने का आग्रह किया गया । इसके साथ ही हैंड सैनिटाइजर मशीन और एक छोटी गाड़ी से दोनों तरफ सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया तथा समुचित सफाई एवं कीटनाशक आदि का छिड़काव कराया गया ।
इस अवसर पर दिनेश विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष चौक भाजपा, अनूप मिश्रा पार्षद, मो० सादिक उर्फ लड्डू पूर्व पार्षद, श्री अश्वनी वर्मा सफाई निरीक्षक, मनोज श्रीवास्तव PS मा० महापौर, गौरव मिश्रा, विवेक साहू, हर्ष केसरी, ऋषभ श्रीवास्तव, नितिन केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button