Latest

बदलाव नही तो संविधान बदल देंगे सत्ता में बैठे लोग- बाजी राव खाडे

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव बाजी राव खाडे ने कहा है कि देश में बदलाव नहीं हुआ तो सत्ता में बैठे लोग संविधान बदल देंगे । आज यहां शंकर लाल मेमोरियल हाल में प्रयागराज के एक मात्र घोषित प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में शहर उत्तरी विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की अनदेखी भारी पड़ेगी ।पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार करते युवाओं और नौजवानों का आवाहन किया कि वे देश के बेचे जा रहे संस्थानों को बचाने के लिए आगे आयें अन्यथा बेरोजगारी और भूख से उन्हें कोई बचा नहीं सकता । कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी एवं अराजकता का बोलबाला है । बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर ने किया । संचालन राज्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने किया । प्रभारी सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय मिश्रा, फुज़ैल हाशमी, सुरेश यादव, सुभाष पांडे, अखिलेश यादव, संजय तिवारी, प्रदीप अंशुमन, अजय सिंह, हरकेश त्रिपाठी, अक्षय यादव, अल्पना निषाद, तस्लीमउददीन, राम मनोरथ सरोज, परवेज़ सिद्दीकी , सुधीर दीक्षित, रवीन्द्र सिंह, निखिल श्रीवास्तव, प्रदीप द्विवेदी, संजय सिंह, रोहन सिंह, इशरत चाँद, राजेश राकेश, अनूप सिंह सहित सैकड़ों शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button