Latest

भीख मांग कर बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया

एनएसयूआई यूथ कांग्रेस और कांग्रेसियों ने ।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद जनपद में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेतृत्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन गेट से यूनिवर्सिटी चौराहा होते हुए नेतराम तक कांग्रेश जनों ने भीख मांग कर बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया कांग्रेश जनों का कहना है कि वर्तमान सरकार की नीतियों और दमनकारी नीतियों निरंकुशता तथा युवाओं और छात्रों की अनदेखी बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय संविदा भर्ती जैसा फरमान युवाओं पर थोप रही है जोकि पूर्णतया हिटलर शाही है अतः हम कांग्रेसी एनएसयूआई के नेतृत्व में आम जनता से आम जनमानस से भीख मांग कर बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार को चेता रहे हैं ।।
भीख मांग कर प्रदर्शन करने वालों में मुख्यता एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रभारी पंडित जितेश मिश्रा, महासचिव अक्षय यादव क्रांतिवीर, कोमलाक्ष गिरी, ईकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा, हैरी, धीरेन्द्र, अश्वनी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, निशांत रस्तोगी, ओ पी दुबे, अभ्युदय त्रिपाठी विकास तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकिशन पटेल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नफीस अनवर, उपाध्यक्ष पूनम सिंह पटेल, अंजुम नाज़, श्रीश चंद्र दुबे, विवेकानंद पाठक आदि रहे ।

Related Articles

Back to top button