Latest

मातृभूमि की सेवा करने का महत्वपूर्ण अंग है स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत निर्माण का मिशन- गणेश केसरवानी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया प्रयागराज महानगर के 70 सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तृतीय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में महानगर के 70 सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसका शुभारंभ उन्होंने संगम घाट एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पार्क पर स्वच्छता अभियान चलाकर किया इस अवसर पर उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए मातृभूमि की सेवा करने का महत्वपूर्ण अंग है स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत निर्माण का मिशन और इसकी सफलता के लिए संगठन के द्वारा दिए गए मूल मंत्र सेवा ही संगठन को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु की कामना कर प्रयागराज महानगर के 70 सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत निर्माण की दिशा में स्वच्छता का प्रहरी बनकर मातृभूमि की सेवा की और प्रयागराज को स्वच्छ किया और आगे कहा कि प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पिछले 6 वर्षों से लगातार स्वच्छता का प्रहरी बनकर अपने गली मोहल्ले सड़क चौराहे एवं महापुरुषों की मूर्तियों पर और शहर के विभिन्न मार्गो में स्वच्छता अभियान चलाकर और प्रयागराज महानगर के सम्मानित नागरिकों को प्रेरित करते हुए लोगों को स्वच्छ भारत स्वच्छ प्रयागराज के अभियान से जोड़कर स्वच्छ प्रयागराज बनाने की दिशा में जो कार्य किया है वह अतुलनीय है और आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के कर्मचारियों को उनकी सेवा के रूप में सम्मान दे करके उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ लगकर स्वच्छ भारत निर्माण की दिशा में देश में 20वां एवं प्रदेश में चौथा स्थान प्रयागराज को प्राप्त करा कर प्रयागराज का गौरव बढ़ाने का काम किया है। और स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत के लिए गए संकल्प से सिद्धि तक इस कार्य को करते रहेंगे । कार्यक्रम के प्रभारी श्री विवेक अग्रवाल जी एवं देवेंद्र सिंह जी रहे एवं संचालन श्री वरुण केसरवानी जी ने किया
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री मुरारी लाल अग्रवाल ,रणजीत सिंह, गिरि बाबा, कुंज बिहारी मिश्रा ,देवेश सिंह ,राजेश केसरवानी, राजू पाठक, सुभाष वैश्य, रमेश पासी ,राघवेंद्र सिंह, रामलोचन साहू प्रमोद मोदी ,सचिन जायसवाल , राजन शुक्ला राजेश सिंह , अनिल भट्ट, ज्ञानेंद्र मिश्रा ,भरत निषाद, मुकेश द्विवेदी ,श्याम प्रकाश पांडे ,आयुष अग्रहरि ,किशोरी लाल जायसवाल ,मनोज मिश्रा ,गौरव गुप्ता, रणविजय सिंह, अजय सिंह ,विजय श्रीवास्तव ,ज्ञान बाबू केसरवानी ,दीनानाथ कुशवाहा संजय कुशवाहा, कौशिकी सिंह, परमानंद वर्मा ,अजय अग्रहरि, रितेश केसरवानी, अभिषेक ठाकुर ,मुकेश लारा ,विवेक मिश्रा, दिलीप केसरवानी ,शिवेंद्र मिश्रा, रजत सोनकर ,हिमालय सोनकर, गौरी शंकर वर्मा ,रितेश मिश्रा सिद्धार्थ पांडे मनीष गुप्ता हर्ष केसरवानी एवं महानगर एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जो इस प्रकार है । दुर्गा पूजा पार्क, बाई का बाग ,बैरहना चौराहा, हनुमान मंदिर रामबाग, मौज गिरी मंदिर चौखंडी, मेडिकल चौराहा ,शिव पार्क मलाक राज ,मुट्ठीगंज छोटा चौराहा ,रोटरी क्लब पार्क दरियाबाद, समिया माई मंदिर कटघर ,बड़ा शिवाला मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर ,एडीए कॉलोनी ,शंकर ढाल, आनंद नगर चौराहा, रामनगर चौराहा ,हनुमान मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, लोकनाथ चौराहा ,राम भवन चौराहा , कल्याणी देवी पार्क, अंबेडकर पार्क, अतरसुइया पार्क, तुलसी पार्क, लेबर चौराहा ,बरगद घाट, शंकर जी का मंदिर ,काली जी का मंदिर ,कुष्ठ रोगी आश्रम करेलाबाग ,अयोध्या पुरी कॉलोनी, मेहदौरी ,इंदिरा चौराहा, एकलव्य चौराहा ,विवेकानंद चौराहा ,सुभाष चौराहा, मनमोहन पार्क ,जगराम चौराहा, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज चौराहा , महाराणा प्रताप चौराहा ,लक्ष्मी टॉकीज चौराहा ,निराला जी की प्रतिमा ,निषादराज की प्रतिमा, सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा, भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा, अलोपी देवी चौराहा ,श्री कामधेनू चौराहा, आदि रहे

Related Articles

Back to top button