Latest

दिल्ली की तर्ज पर चलेंगे मोहल्ला क्लीनिक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर शहर में भी प्रत्येक वार्ड में क्लीनिक खोलने के प्रस्ताव पर को मुहर लग गई। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में नगर निगम सभागर में हुई कार्यकारिणी बैठक में कहा गया कि जल्द से जल्द हर वार्ड या फिर दो वार्डों पर क्लीनिक के लिए स्थान का चयन किया जाएगा। इसके बाद क्लीनिक खोलने के लिए शासन से धन की मांग की जाएगी।
पिछले दिनों उच्च न्यायालाय ने कोरोना संक्रमण एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्डो में क्लीनिक खोलने का सुझाव दिया था। इसी सुझाव पर शुक्रवार को कार्यकारिणी बैठक में चर्चा हुई। मेयर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुपालन में प्रत्येक वार्ड में पब्लिक क्लीनिक खोले जाने की योजना के तहत वार्ड में स्थल चिन्हित किए जाएंगे। इसके बाद धनराशि की मांग की जाएगी।

Related Articles

Back to top button