कोरोना संक्रमण के कारण माघ मेला आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में इस बार प्रयागराज के माघमेला में कोई व्यवधान नहीं आएगा। माघ मास में संगम तीरे कल्पवास की परंपरा बरकरार रखते हुए जनवरी 2021 में भी प्रयागराज में मेला का आयोजन होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दे चुके हैं । उनके निर्देशों के क्रम में जिले के अफसर अब संत-महात्माओं से चर्चा में जुट गए हैैं। उम्मीद है कि मेले की तैयारी अक्टूबर से शुरू भी हो जाएगी।
वही सबसे बड़ी चुनौती कोरोना वायरस का संक्रमण है । माघ मेला 2021 को लेकर सबसे बड़ी चुनौती कोरोना वायरस का संक्रमण है। बंदिशों के बीच मेला कैसे बसाया जाए? शासन स्तर से इसके लिए हरी झंडी दिए जाने के बाद अधिकारी इस संबंध में महात्माओं से राय मांग रहे हैं। आचार्यबाड़ा, दंडी स्वामीनगर, खाकचौक के महात्माओं से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। सलाह ली जा रही है कि मेला कैसे व किन सावधानियों के साथ बसाया जाए?
मेला बसाने के लिए प्रशासन अक्टूबर महीने से तैयारी में जुट जाता है। जमीन का समतलीकरण, चकर्ड प्लेट बिछाकर बिजली के खंभे लगाने के साथ पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करा दिया जाता है। नवंबर के अंत और जमीन तथा सुविधाओं का वितरण होता है। मेले में कराए जाने वाले कार्यों के लिए जुलाई-अगस्त में ही निविदा निकलने लगती थी। वहीं इस बार कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।




