मीटर रीडरों को विभाग द्वारा शोषण होने पर किया प्रदर्शन

कार्यमुक्त होने के लिए ज्ञापन सौंपा।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विद्युत विभाग रामबाग खंड के मीटर रीडर हुए लामबंद मीटर रीडर एकत्र होकर एक मीटिंग रखी गई। विभाग शोषण किया जा रहा है। बता दे कोरोना काल के समय गलिया सील होने के कारण 75% घरों में नहीं कर पाए रीडिंग उच्च अधिकारियों व विभाग के प्रेशर के कारण प्रतिमा बनाने हेतु कोविड-19 सीलिंग में भी सभी मीटर रीडर उपभोक्ताओं के घर जाते लेकिन बहुत से ऐसे थे । जो मीटर नहीं दिखा पाते थे । तो उनका पिछली रीडिंग से नीयत अनुपात का एक बिल इनके द्वारा दिया जाता था । जिसके कारण आज के समय में मीटर रीडिंग से बिल रीडिंग भिन्न पाई जा रही है ।वही प्रयागराज के रामबाग खण्ड के मीटर रीडरों का आरोप है कि, संबंधित अधिकारियों द्वारा पर जबरन f.i.r. कराई जा रही है ।जिसको लेकर मीटर रीडर अब कार्य नहीं करना चाहते हैं साथ ही अपने विभाग में एन स्टाफ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसी भी प्रकार से विधिक कार्यवाही विगत बिलिंग संबंधी कार्यों पर नहीं करने तथा मीटर रीडर स्वेच्छा से कार्यमुक्त करना चाहते हैं । उनकी सुरक्षा डिपॉजिट ₹15000 तथा अन्य देय का भुगतान तत्काल कर दिया जाए तत्पश्चात उनसे बिलिंग उपकरण वगैरह जमा कराए जाने की मांग करते हुए उक्त अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपा।




