Latest

आरक्षण पर हमला है निजीकरण – सुनील यादव

स्नातक चुनाव की तैयारी में जुटे भीमसैनिक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन की सुगबुगाहट के साथ ही प्रत्याशियों की चहलकदमी भी तेज हो गयी है। इसी क्रम में आज इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी एडवोकेट सुनील यादव के समर्थन में भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने शिवगढ़ रामगढ़ कोठारी, सराय दीना और सराय हुसैना ग्रामसभा में बैठक कर चुनाव की रणनीति तय की। इस अवसर पर इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा कि सरकारी विभागों का निजीकरण संवैधानिक आरक्षण पर हमला है।
उन्होंने कहा वर्तमान सरकार लगातार वंचित और आरक्षित वर्ग के लोगो के हक और हुक़ूक़ पर योजनाबद्ध तरीके से अतिक्रमण की कोशिश कर रही है। निजीकरण, जबरन रिटायरमेन्ट और संविदा सेवा के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत आरक्षित वर्ग के लोगो के प्रतिनिधित्व को कम करने की दिशा में किया गया चिंतनीय कार्य है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो युवा और कर्मचारी विरोधी समस्त योजनाओं के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी भीम सेना के बैनर तले लड़ी जाएगी।
इस मौके पर भीम सेना के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सन्ना उल्ला खान ने कहा कि भीम सेना संविधान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध संस्था है। सरकार यदि संवैधानिक प्राविधानों को तोड़-मरोड़ कर वंचित समाज को उसके हक से वंचित करती है तो भीम सेना कानूनी लड़ाई में अग्रणी भूमिका अदा करेगी।
इस मौके पर सराय हुसैना ग्रामसभा में भीमसेना के क्षेत्रीय
कार्यालय उद्घाटन भीमसेना के प्रदेश प्रभारी जाहिद खान ने किया और सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र राव ने भीमसैनिको को प्रभार सौंपा।
जिसमें विशेष रूप से राजेश कुमार सुमन, डा. विजय प्रकाश भारती, जाहिद खान, रामा भारतीय, अवधेश कुमार यादव, अंकित यादव, मोहम्मद जावेद आलम, संदीप कुमार, अखिलेश मधुकर, रामपाल बौद्धाचार्य, हरिश्चन्द्र बौद्ध, बीएल बौद्ध, ओमप्रकाश जोशी, अरविंद सरोज, सनित कुमार, भारत लाल, संजय गुप्ता, दशरथ प्रसाद (प्रधान) आदि भीम सेना के पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त किया तथा भीम सेना के मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने आऐ हुए अतिथियों तथा भीम सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button