Latest

भाजपा सरकार महिलाओं और बेटियों के सम्मान की रक्षा में विफल रही:अखिलेश सपा सरकार की योजनाओं को किया बर्बाद, महिलाओं के लिए नहीं शुरु की कोई योजना

( अनुराग शुक्ला )लखनऊ ( अनुराग दर्शन समाचार ) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और बेटियों के सम्मान की रक्षा में पूरी तरह से विफ ल रही है। महिलाओं और बेटियों के साथ अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती रहीं। भाजपा ने जो वादे किए थे सब झूठे निकले। बहन-बेटियों का अमानित करने में खुद भाजपा के लोग भी आगे रहे। भाजपा राज में पंचायत चुनाव के समय जो महाभारत युगीन चीरहरण दिखा उसकी लोकतंत्र में कल्पना नहीं की जा सकती। सत्ता के भूखे-भेडिय़ों ने महिला की साड़ी खींचने तक का जघन्य कृत्य किया।इसी तरह से हाथरस की बेटी के साथ जो दुव्र्यवहार हुआ है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। यहां जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए सपा सरकार में हुए कार्यों का बर्बाद कर दिया। योजनाओं को बंद कर दिया। नाम और रंग बदलने वाली सरकार ने महिलाओं के हित में कोई काम नहीं किया। सपा सरकार में महिला सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरु की लेकिन भाजपा ने उसे खराब कर दिया। सपा सरकार के समय की समाजवादी पेंशन योजना बंद कर दी गयी। समाजवादी पेंशन योजना में प्रदेश की 55 लाख गरीब महिलाओं को पेंशन सीधे उनके खाते में दी जाती थी। इसी तरह से समाजवादी सरकार में बेटिंयों के लिए कन्या विद्याधन और मेधावी छात्राओं को लैपटॉप देकर उनका भविष्य संवारने का काम हुआ था। गर्भवती महिलाओं के लिए 102 सेवा शुरु की थी। इसे भी बर्बाद कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button