प्रदेशसंत समागम

घर में सोए दम्पत्ति पर हमला, पति की मौत

प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार )। जनपद के गंगापार सोरांव क्षेत्र में जूडापुर दादू गांव में बीती रात घर में सो रहे दम्पत्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गयी और पत्नी गम्भीर रूप से घायल है। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

उक्त गांव निवासी प्रेम प्रकाश मिश्र गांव में ही ट्यूशन पढ़ाते थे। सोमवार की रात खाना खाकर सोए हुए थे। रात में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की नियत से प्रवेश किया। प्रेम प्रकाश के जागने पर बदमाशों ने हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया। इसके बाद पत्नी नीरजा मिश्रा को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। मंगलवार की सुबह पड़ोसी अमरीश मिश्रा उनके घर लगे फूल तोड़ने आए तो देखा कि उनके घर की खिड़की खुली है। अंदर झांका तो रोंगटे खड़े हो गये। खून से लथपथ प्रेम प्रकाश व उनकी पत्नी को देखा तो शोर मचाया। जिससे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। सोरांव थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गम्भीर महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद जांच पड़ताल में जुट गये। उनका कहना है कि अपराधी जल्दी ही गिरफ्तार किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button